भोगनीपुर: श्याम नगर मंडी पुखरायां में कमरे में पंखे से गमछे के सहारे लटकता मिला युवक का शव, परिजनों में मचा कोहराम
हाथी मंदिर राजेंद्र नगर उरई के हरेंद्र श्रीवास्तव 30 वर्ष पुखरायां के श्याम नगर मंडी में किराए के मकान में पत्नी सीता गुप्ता के साथ रहकर ट्रेन में सामान बेचता था। बुधवार की रात पत्नी काम करने बाहर गई थी। सुबह वापस आने पर देखा पति का शव पंखे से गमछे के लटक रहा था। सूचना पर पहुंची पुलिस ने गुरुवार दोपहर करीब एक बजे शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।