🔴 मधेपुरा : आज मधेपुरा के भूपेंद्र चौक पर ऑल इंडिया स्टूडेंट यूनियन के विश्वविद्यालय अध्यक्ष सौरभ कुमार व् जिला अध्यक्ष राहुल कुमार के नेतृत्व में बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी व् शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी का पुतला दहन किया गया.
मौके पर ऑल इंडिया स्टूडेंट यूनियन के राष्ट्रीय अध्यक्ष ई• मुरारी ने कहा कि कल मधेपुरा के मिट्टी के लाल चर्चित छात्र नेता गौतम आनंद क़ो सरकार मरवाना चाहती थी और मारने के साजिस से उनपर पुलिस के द्वारा हमला किया गया। उन्हें 13 टाँके लगे हैं सिर में, उनकी हालात अभी भी नाजुक बनी हुई है। यह सरकार छात्रों की आवाज़ क़ो लाठी के दम पर दबाना चाहती है जो अत्यंत दुःखद है। आज हमलोगों ने आंदोलन कर रहे छात्रों के ऊपर कल के लाठी चार्ज के विरोध में पुतला दहन किये हैं, आगे अगर सरकार छात्रों की मांग नहीं मानती है तो आंदोलन क़ो उग्र किया जाएगा.
पटना में छात्रों पर किया गया लाठीचार्ज लोकतंत्र और छात्र अधिकारों पर गंभीर चोट है। शांतिपूर्ण तरीके से अपनी आवाज उठाने वाले छात्रों पर बल प्रयोग अत्यंत दुखद और निंदनीय है। इसी के विरोध में आज ऑल इंडिया स्टूडेंट यूनियन द्वारा मधेपुरा में पुतला दहन कर सरकार के खिलाफ अपना आक्रोश दर्ज कराया गया। हमारी मांग है कि छात्र गौतम आनंद को न्याय मिले, उसके इलाज की पूरी जिम्मेदारी सरकार उठाए और उसके परिवार को उचित मुआवजा दिया जाए। गौतम आनंद की हालत अभी भी नाजुक बनी हुई है। सरकार संवेदनशीलता दिखाते हुए तत्काल बेहतर इलाज, उचित मुआवजा और पूरे मामले की निष्पक्ष जांच सुनिश्चित करे। छात्रों की आवाज दबाने से समस्या का समाधान नहीं होगा—सरकार को छात्रों की आवाज सुननी होगी।”
प्रदेश अध्यक्ष ई• अंशु यादव ने कहा कि बीपीएससी, पीएचडी स्कॉलर और एसएससी सहित तमाम प्रतियोगी छात्रों की जायज मांगों को सरकार गंभीरता से ले और तत्काल समाधान करे। कल पटना में छात्रों पर किया गया लाठीचार्ज लोकतांत्रिक तरीके से अपनी आवाज उठाने वाले युवाओं के साथ अन्याय है। इसी के विरोध में आज ऑल इंडिया स्टूडेंट यूनियन द्वारा पुतला दहन कर सरकार को स्पष्ट संदेश दिया गया है कि छात्रों की आवाज को दबाया नहीं जा सकता। जब तक बीपीएससी, पीएचडी स्कॉलर, एसएससी और अन्य छात्र संगठनों की जायज मांगों पर ठोस निर्णय नहीं लिया जाता, तब तक ऑल इंडिया स्टूडेंट यूनियन सड़क से लेकर सदन तक लोकतांत्रिक तरीके से अपने आंदोलन को और तेज एवं व्यापक करेगा। सरकार लाठी के बल पर छात्रों की आवाज दबाने के बजाय उनकी समस्याओं का समाधान करे और घायल छात्र गौतम आनंद को न्याय, बेहतर इलाज एवं उचित मुआवजा सुनिश्चित करे !
मौके पर मौजूद जिला प्रधान महासचिव विकास कुमार राजा व् छात्र नेता गुड्डू कुमार ने कहा कि छात्रों की जायज मांगों को लाठी-डंडे और दमन के बल पर दबाया नहीं जा सकता। सरकार को छात्रों की आवाज सुननी होगी और उनकी सभी न्यायोचित मांगों पर तत्काल सकारात्मक निर्णय लेना होगा। ‘लाठी-गोली की सरकार नहीं चलेगी’—यह छात्रों और युवाओं की बुलंद आवाज है। पटना में छात्रों पर हुए लाठीचार्ज की जिम्मेदारी तय होनी चाहिए। यदि सरकार छात्रों की मांगों की अनदेखी करती है तो आंदोलन और तेज होगा। हमारी मांग है कि मिथिलेश तिवारी एवं सम्राट चौधरी अपनी जिम्मेदारी स्वीकार करते हुए इस्तीफा दें।”
विश्वविद्यालय अध्यक्ष सौरभ कुमार व् जिला अध्यक्ष राहुल कुमार ने कहा कि पटना में छात्रों पर हुए लाठीचार्ज के विरोध में आज ऑल इंडिया स्टूडेंट यूनियन द्वारा किया गया। पुतला दहन सरकार के लिए स्पष्ट संदेश है कि छात्रों की आवाज को दबाया नहीं जा सकता। बीपीएससी, एसएससी, पीएचडी स्कॉलर सहित तमाम छात्रों की जायज मांगों का सरकार तत्काल समाधान करे। लोकतांत्रिक तरीके से अपनी मांग रखने वाले छात्रों पर लाठीचार्ज करना बेहद दुर्भाग्यपूर्ण और निंदनीय है। जब तक छात्रों को न्याय और उनकी मांगों पर ठोस निर्णय नहीं मिलता, तब तक ऑल इंडिया स्टूडेंट यूनियन संघर्ष जारी रखेगा और जरूरत पड़ी तो आंदोलन को और व्यापक एवं तेज किया जाएगा।
पुतला दहन कार्यक्रम में छात्र नेत्री रूबी कुमारी, खुसबू कुमारी, रानी कुमारी, गौरव कुमार, विवेक कुमार, राजा कुमार, ओम यदुवंशी, रवि यदुवंशी, अस्मित आनंद, बिट्टू कुमार, निखिल आनंद, अमन कुमार, दर्शन कुमार सहित सैकड़ो छात्र नेता मौजूद थे.
📹 Murari Singh मधेपुरा टाइम्स Madhepura Times
Ghailarh, Madhepura | Aug 26, 2026