बिजनौर: गांव भरेरा में जानलेवा हमले के मामले में फरार अभियुक्त को पुलिस ने किया गिरफ्तार
Bijnor, Bijnor | Apr 14, 2026 बिजनौर में थाना कोतवाली शहर के गांव भरेरा में 7 अप्रैल को तीन लोगों द्वारा पंकज नामक व्यक्ति पर जान से मारने की नीयत से फायर करने और जानलेवा हमले के बाद फरार हो जाने के मामले में पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया था। इस मामले में तीन अभियुक्तों को नामजद किया गया था। जिसमें आज मंगलवार शाम करीब 5:00 बजे भोले उर्फ़ आदित्य को गिरफ्तार किया गया है।