सुजानगढ़: जोगलसर में नशे के खिलाफ ग्रामीणों ने किया आंदोलन, अवैध शराब ब्रांचें हटाई गईं
सुजानगढ़ क्षेत्र के गांव जोगलसर में ग्रामीणों ने एमडी जैसे घातक नशे और अवैध शराब की बिक्री के खिलाफ आंदोलन किया। ग्रामीणों ने शराब ठेके की लोकेशन बदलने और अवैध शराब की ब्रांचें हटाने की मांग की। प्रशासन से वार्ता के बाद अवैध शराब की ब्रांचों को तुरंत हटवा दिया गया।