बदायूं: बदायूं के कस्बा उझानी में महात्मा गांधी फील्ड के सामने नाले में मिला पल्लेदार का शव, क्षेत्र में फैली सनसनी
Budaun, Budaun | Mar 11, 2026 बदायूं जनपद के कस्बा उझानी में बुधवार को उस समय सनसनी फैल गई जब कस्बे के पंखा रोड महात्मा गांधी फील्ड के गेट के सामने स्थित नाले में एक अज्ञात व्यक्ति का शव पड़ा मिला। सुबह के समय जब स्थानीय लोग और राहगीर वहां से गुजर रहे थे, तभी उनकी नजर नाले में पड़े शव पर पड़ी। शव दिखाई देने के बाद आसपास के लोगों की भीड़ मौके पर जुट गई । पुलिस ने शव पोस्टमार्टम को भेजा ।