जगदलपुर: जगदलपुर पुलिस के दो अनुभवी अधिकारियों की गरिमामयी विदाई, 35 से 38 वर्षों की उत्कृष्ट सेवा का हुआ समापन
जिला मुख्यालय, जगदलपुर में पुलिस अधीक्षक शलभ कुमार सिन्हा, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक माहेश्वर नाग की गरिमामयी उपस्थिति में सेवानिवृत्त हो रहे उप निरीक्षक राम प्रसाद सिंह ठाकुर एवं सहायक उप निरीक्षक (एमटी) चंद्र कुमार जायसवाल के सम्मान में भावपूर्ण विदाई समारोह आयोजित किया गया।