हमीरपुर: हमीरपुर में चकबंदी पेशकार को 25 हजार की रिश्वत लेते गिरफ्तार किया गया, जमीन के नक्शा सुधार के लिए डेढ़ लाख रुपए की मांग
कलेक्ट्रेट में गुरुवार को एंटीकरप्शन टीम ने चकबंदी विभाग के एक पेशकार को रिश्वत लेते हुए गिरफ्तार किया। आरोपी नक्शा सुधार के नाम पर रिटायर्ड आर्मी हवलदार से 25 हजार रुपए की घूस ले रहा था। मामला कुपरा गांव का है, जहां हरियाणा निवासी रिटायर्ड आर्मी हवलदार धर्मवीर सिंह ने करीब सवा 13 बीघा जमीन खरीदी थी। इस जमीन के नक्शा सुधार का मामला चकबंदी विभाग में लंबित था।