सीमावर्ती क्षेत्रों में अवैध गतिविधियों एवं अपराधियों पर अंकुश लगाने के लिए जिला पुलिस ने रात्रि में चलाया स्पेशल चेकिंग अभियान
5 घंटे तक चली चेकिंग में पुलिस टीमों ने 45 वाहनों की जांच कर 03 ड्रिंक एंड ड्राइव के चालान किए
पुलिस अधीक्षक भिवानी मयंक मिश्रा, आईपीएस के आदेशानुसार जिला पुलिस भिवानी द्वारा सीमावर्ती क्षेत्रों में अवैध गतिविधियों एवं आपराधिक वारदातों पर अंकुश लगाने तथा अपराधियों की गतिविधियों पर प्रभावी निगरानी रखने के लिए रात्रि में विशेष चेकिंग अभियान चलाया गया।
दिनांक 21/22.09.2026 की रात्रि 12:00 बजे से सुबह 5:00 बजे तक, थाना लोहारू क्षेत्र के नाका पिलानी रोड पर उप पुलिस अधीक्षक मुख्यालय भिवानी श्री महेश कुमार के नेतृत्व में विशेष चेकिंग अभियान चलाया गया।
अभियान के दौरान क्राइम यूनिट-2 भिवानी, पुलिस लाईन भिवानी तथा ट्रैफिक इंचार्ज पुलिसकर्मी एवं महिला पुलिसकर्मी मौजूद रहे।
*45 वाहनों की जांच, 03 ड्रिंक एंड ड्राइव के चालान*
विशेष चेकिंग अभियान के दौरान पुलिस की विभिन्न टीमों द्वारा नाका पिलानी रोड पर आने-जाने वाले वाहनों की गहनता से जांच की गई। इस दौरान कुल 45 वाहनों की चेकिंग की गई। वाहन चालकों की जांच के दौरान 03 वाहन चालकों के ड्रिंक एंड ड्राइव के चालान किए गए।
पुलिस टीमों द्वारा जिले की सीमाओं से आने-जाने वाले वाहनों की जांच के साथ-साथ संदिग्ध व्यक्तियों एवं वाहनों पर भी निगरानी रखी गई। इस प्रकार की चेकिंग का उद्देश्य आपराधिक गतिविधियों पर प्रभावी अंकुश लगाना, अपराधियों की आवाजाही पर निगरानी रखना तथा आमजन की सुरक्षा सुनिश्चित करना है।
जिला पुलिस भिवानी द्वारा भविष्य में भी जिले के सीमावर्ती क्षेत्रों एवं महत्वपूर्ण नाकों पर इस प्रकार के विशेष चेकिंग अभियान लगातार चलाए जाएंगे, ताकि अवैध गतिविधियों एवं आपराधिक तत्वों पर प्रभावी कार्रवाई की जा सके तथा आम नागरिकों को सुरक्षित वातावरण उपलब्ध कराया जा सके।
पुलिस अधीक्षक भिवानी श्री मयंक मिश्रा, आईपीएस ने कहा कि जिला पुलिस द्वारा कानून व्यवस्था को मजबूत करने तथा अपराध एवं अवैध गतिविधियों पर प्रभावी अंकुश लगाने के लिए रात्रि में विशेष चेकिंग अभियान चलाए जा रहे हैं। जिले की सीमाओं एवं महत्वपूर्ण नाकों पर पुलिस की निगरानी लगातार बढ़ाई जा रही है। आमजन की सुरक्षा जिला पुलिस की प्राथमिकता है। आपराधिक गतिविधियों में संलिप्त व्यक्तियों के विरुद्ध कानून के अनुसार सख्त कार्रवाई की जाएगी तथा भविष्य में भी इस प्रकार के चेकिंग अभियान लगातार जारी रहेंगे।
पुलिस प्रवक्ता, भिवानी।।