सरदारशहर: किसानों ने बिजली कटौती के विरोध में एक्सईएन कार्यालय के सामने धरना दिया, 6 घंटे बिजली और स्मार्ट मीटर का किया विरोध
सरदारशहर में बिजली कटौती की समस्या को लेकर अखिल भारतीय किसान सभा ने बुधवार को एक्सईएन कार्यालय के सामने धरना दिया। किसानों की मांग है कि कृषि कनेक्शनों को 6 घंटे बिजली दी जाए और स्मार्ट मीटर न लगाए जाएं। किसान नेता रामकृष्ण छींपा और सांवरमल मेघवाल ने बुधवार शाम 7 बजे बताया कि वर्तमान में मूंगफली, ग्वार, नरमा और बाजरा की फसलें पकने की स्थिति में हैं। बिजली के