गुमला: टीबी मुक्त अभियान के तहत मंडल कारा में विशेष आयुष्मान आरोग्य शिविर का आयोजन
Gumla, Gumla | Apr 9, 2026 उपायुक्त प्रेरणा दीक्षित के निर्देश में 100 दिवसीय टीबी मुक्त अभियान 2026 के अंतर्गत गुरुवार को मंडल कारा,गुमला में विशेष आयुष्मान आरोग्य शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में कारा में निरुद्ध बंदियों का टीबी स्क्रीनिंग किया गया तथा ऑन-द-स्पॉट पोर्टेबल एक्स-रे मशीन के माध्यम से जांच सुनिश्चित की गई।शिविर के दौरान मंडल कारा को उच्च जोखिम क्षेत्र घोषित किया गया।