रॉबर्ट्सगंज: पुलिस अधीक्षक सोनभद्र ने ओबरा थाने में मिशन शक्ति केन्द्र एवं साइबर हेल्प डेस्क भवन के लोकार्पण की जानकारी दी
ओबरा थाने में महिलाओं की सुरक्षा और साइबर अपराधों से निपटने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल की गई है। जिलाधिकारी चर्चित गौड़ और पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा ने थाना परिसर में नवनिर्मित मिशन शक्ति केंद्र और साइबर हेल्प डेस्क भवन का लोकार्पण किया,अधिकारियों ने केंद्र का निरीक्षण कर महिलाओं और साइबर अपराध पीड़ितों की शिकायतों का त्वरित निस्तारण के निर्देश दिए।