जांजगीर: बाढ़ और अतिवृष्टि से निपटने के लिए जिला प्रशासन अलर्ट, जांजगीर-चांपा में स्थापित किया गया कंट्रोल रूम
आज शनिवार की दोपहर 1 बजे मिली जानकारी अनुसार जांजगीर-चांपा जिले में बाढ़, अतिवृष्टि और प्राकृतिक आपदाओं से राहत एवं बचाव कार्यों के लिए जिला स्तरीय और सभी तहसीलों में कंट्रोल रूम स्थापित किए गए हैं। कलेक्टर जन्मेजय महोबे ने नागरिकों से अपील की है कि जलभराव वाले पुल-पुलियों और सड़कों को पार न करें तथा किसी भी आपदा या आपात स्थिति की सूचना तत्काल कंट्रोल रूम।