सुपौल: सुपौल में ग्राम रक्षा दल ने निकाली भव्य तिरंगा यात्रा, डीडीसी इंद्रवीर कुमार ने दिखाई हरी झंडी
Supaul, Supaul | Aug 14, 2026 सुपौल में स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर देशभक्ति और राष्ट्रीय एकता का संदेश देने के उद्देश्य से सुपौल में ग्राम रक्षा दल के सदस्यों द्वारा भव्य तिरंगा यात्रा निकाली गई। तिरंगा यात्रा को सुपौल के उप विकास आयुक्त इंद्रवीर कुमार ने तिरंगा दिखाकर रवाना किया। तिरंगा यात्रा में ग्राम रक्षा दल के बड़ी संख्या में सदस्य हाथों में तिरंगा लेकर शामिल हुए।