पूर्णिया पूर्व: पूर्णिया पूर्व प्रखंड के गौरा पंचायत भवन में आयोजित सहयोग शिविर का विधायक विजय खेमका ने किया निरीक्षण
Purnea East, Purnia | Jul 7, 2026
पूर्णिया पूर्व प्रखंड के गौरा पंचायत भवन में आयोजित सहयोग शिविर का आयोजन किया गया. इस मौके पर सदर विधायक विजय खेमका ने निरीक्षण कर विभिन्न विभागों द्वारा लगाए गए सभी स्टॉलों का अवलोकन किया। इस दौरान संबंधित अधिकारियों को प्राप्त आवेदनों का शीघ्र निष्पादन सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। शिविर में प्राप्त 206 आवेदनों के विरुद्ध 201 मामलों का निष्पादन किया गया।