तुरकौलिया: पूर्वी चंपारण जिले के राजद के दो कद्दावर नेताओं ने मंगलवार को पार्टी से दिया इस्तीफा
पूर्वी चंपारण के राजद के दो कद्दावर नेताओ ने मंगलवार पार्टी से इस्तीफा दे दिया है। तुरकौलिया में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर अरुण कुशवाहा व विजय रंजन उर्फ मुन्ना राम ने जानकारी दी। कहा कि लालू यादव व तेजस्वी यादव में जमीन आसमान का फर्क है। लालू यादव कार्यकर्ताओ का सम्मान करते थे। तेजस्वी कार्यकर्ताओ से मिलते तक नही । करोड़ो रुपए में पार्टी टिकट बिक्री करती है।