बहराइच: पुलिस लाइन पहुंचे पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव, जमकर किया गया स्वागत
समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव पुलिस लाइन हेलीकॉप्टर से पहुचे। सपा के जिलाध्यक्ष रामहर्ष यादव मौजूद रहे। इसके बाद वे शहर के काजीपुरा स्थित पूर्व मंत्री यासर शाह के आवास पर पहुंचकर उनकी स्व. माता एवं पूर्व सांसद रूवाब सईदा को श्रद्धांजलि अर्पित करेंगे। इसके बाद हेलीकाॅप्टर से लखनऊ के लिए प्रस्थान हो गए।