गिरिडीह: अंबेडकर चौक से कल्याणडीह तक टू लेन रोड का निर्माण धीमा, लोग परेशान
अंबेडकर चौक से कल्याणडीह, तक टु लेन रोड के निर्माण की धीमी गति की वजह से लोग बेहद परेशान हैं। सोमवार को 10 बजे लोगों ने अपनी प्रतिक्रिया दी।बताया गया कि यह कार्य पिछले छह महीने से चल रहा है और संवेदक के द्वारा अनियमितता किया जा रहा है। जिसका शिकार स्थानीय लोग और राहगीर हो रहे हैं। संवेदक के मनमानी की जानकारी जिला प्रशासन को भी दी गई है।