गिरिडीह: सड़क हादसे में घायल महेशियादिघी गांव के व्यक्ति को सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया
सड़क हादसे में घायल होने के बाद महेशियादिघी गांव के अभिषेक कुमार हाजरा को रविवार को 1 बजे इलाज के लिए सदर अस्पताल लाया गया।जहां इनका इलाज चल रहा है।बताया गया कि सियाटांड के पास सड़क हादसे में यह घायल हो गया। अभिषेक कुमार हाजरा मोटरसाइकिल लेकर महेशियादिघी से बेंगाबाद की तरफ जा रहा था। इसी बीच सियाटांड़ के पास इसकी मोटरसाइकिल एक ट्रक से टकरा गई।।