गिरिडीह: बुढ़ियाखाद निवासी महिला चलती मोटरसाइकिल से गिरकर घायल, सदर अस्पताल में इलाज जारी
बुढ़ियाखाद के रहने वाली सुदामा देवी चलती मोटरसाइकिल से गिरकर घायल हो गई।रविवार को 2 बजे इसका इलाज सदर अस्पताल में चल रहा था। गणेश महतो की पत्नी सुदामा देवी अपने बेटे के साथ मोटरसाइकिल में बैठकर अपनी बेटी के घर लेदा के गादी गांव जा रही थी। असंतुलित होकर चलती मोटरसाइकिल से नीचे सड़क पर गिर गई और इसका सर फट गया।