पाटन: ग्राम कुंवरपुर में 794 देसी पाव अवैध शराब के साथ एक आरोपी हुआ गिरफ्तार 56000 कीमत की अवैध शराब जप्त
पाटन थाना प्रभारी गोपेंद्र सिंह राजपूत ने बुधवार दोपहर लगभग 12:00 बजे बताया कि ग्राम कुंवरपुर में मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने दबिश दी और वहां पर एक आरोपी संजू लड़िया को अवैध शराब के साथ गिरफ्तार किया है उसके पास से भारी मात्रा में अवैध शराब मिली है जिसकी कीमत लगभग 56000 है पाटन पुलिस ने आरोपी के खिलाफ आबकारी अधिनियम की धारा 34(2 के तहत मामला दर्ज कर लिया है।