जलालाबाद: जलालाबाद की पुलिस ने मुठभेड़ में हत्या के प्रयास के आरोपी को किया गिरफ्तार, पैर में लगी गोली
शाहजहांपुर। जलालाबाद थाना पुलिस ने हत्या के प्रयास के मामले में वांछित आरोपी को पुलिस मुठभेड़ के दौरान गिरफ्तार कर लिया। आरोपी की पहचान कांट थाना क्षेत्र के सैदपुर निवासी अवनीश सिंह (31) के रूप में हुई है। पुलिस के अनुसार 6 मई को आरोपी ने अमित सिंह को गोली मारकर हत्या का प्रयास किया था।