पश्चिमी सिंहभूम जिले में जगन्नाथपुर अनुमंडल क्षेत्र के जैतगढ़ थाना क्षेत्र में एक दंतैल हाथी की मौत हुई है। यहां के कोल्हान वन क्षेत्र के मानिकपुर में एक नर दंतैल हाथी का शव मिला है। जिससे पूरे इलाके में सनसनी फैल गई। वन विभाग की शुरुआती जांच में करंट लगने से हाथी की मौत की आशंका जताई जा रही है। वन विभाग पूरे केस की जांच में जुट गया है।