मुहम्मदाबाद: गाजीपुर में ऊर्जा मंत्री एके शर्मा का वायरल वीडियो, विद्युत विभाग में मचा हड़काम, मौके पर पहुंचे अधिकारी
गाजीपुर सड़क किनारे लटकते बिजली के तारों पर जैसे ही ऊर्जा मंत्री एके शर्मा की नजर पड़ी,और मौके से ही अपनी गाड़ी के अंदर से एमडी शंभू कुमार को फोन मिला दिया और एक फोन कॉल ने पूरे विभाग को हरकत में ला दिया।ऊर्जा मंत्री ए.के. शर्मा के वायरल वीडियो के बाद गाजीपुर के मड़हौर इलाके में बिजली विभाग ने तुरंत कार्रवाई की।पीवीवीसीएल के एमडी शंभू कुमार समेत अफसर पहुंचे।