फरसगांव: NH-30 जटायु शिला के पास अज्ञात वाहन ने बाइक सवार को मारी टक्कर, बाइक सवार की हुई मौत
NH-30 जटायु शिला के पास गुरुवार की सुबह 11:30 बजे राहगीरों ने सड़क किनारे एक युवक को बाइक सहित गंभीर रूप से घायल अवस्था में पड़ा था,सूचना फरसगांव थाना पुलिस को दी।सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घायल युवक को तत्काल फरसगांव अस्पताल ले जाया गया,जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया।मृतक की पहचान गजेन्द्र नेताम निवासी नरहरपुर के रूप में हुई