जोल: धुसाड़ा में निकला विशालकाय अजगर, पकड़कर जंगल में सुरक्षित छोड़ा गया
क्षेत्र के धुसाड़ा गांव में स्थानीय लोगों ने एक विशालकाय अजगर देखा जिसके बाद इसकी सूचना वन विभाग को दी गई। उससे पहले ऊना से सांप पकड़ने में माहिर दामिनी तक जानकारी पहुंची। दामिनी ने विशालकाय अजगर को पकड़ कर बोरी में डाला। इसके बाद अजगर को सुरक्षित जंगल में छोड़ दिया गया। दामिनी इससे पहले भी कई जहरीले सांपों को पकड़ चुकी है।