जोल: चिंतपूर्णी विधानसभा क्षेत्र से 10 कांग्रेस कार्यकर्ता जिला स्तरीय 20 सूत्रीय कार्यक्रम कमेटी में सदस्य हुए नियुक्त
चिंतपूर्णी विधानसभा क्षेत्र से 10 कांग्रेस कार्यकर्त्ताओं को जिला स्तरीय 20 सूत्रीय कार्यक्रम कमेटी में सदस्य नियुक्त किया गया है। जिनमें गुरदयाल सिंह, निशा शर्मा, बलदेव प्रशाद,हरदेव सिंह,संदीप कुमार, नीलम कुमारी, प्यारे लाल, केसी वर्मा, सरवन सिंह, महेश कुमार शामिल है। नवनियुक्त सदस्यों ने मंगलवार को इस नियुक्ति के लिए विधायक सुदर्शन सिंह का आभार जताया है।