जोल: चिंतपूर्णी विधानसभा क्षेत्र से साहिल शर्मा जिला शिकायत निवारण कमेटी के सदस्य नियुक्त
चिंतपूर्णी विधानसभा क्षेत्र के कांग्रेस नेता साहिल शर्मा को पार्टी के प्रति उत्कृष्ट कार्य के लिए उन्हें ऊना जिला स्तरीय शिकायत निवारण कमेटी का सदस्य नियुक्त किया गया है। अपनी नियुक्ति के लिए साहिल शर्मा ने मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू,प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष प्रतिभा सिंह,उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री व चिंतपूर्णी के विधायक सुदर्शन सिंह का आभार जताया