कोरबा: निजी क्लिनिक के ऑक्सीजन सिलेंडर में जोरदार धमाका, घटना से फैली दहशत
Korba, Korba | May 5, 2026 कोरबा के प्रसिद्ध चाइल्ड केयर सेंटर, डॉक्टर हरीश नायक के हॉस्पिटल में आज सुबह अफरा-तफरी मच गई। अचानक ऑक्सीजन प्लांट के एक सिलेंडर में जोरदार धमाके के साथ आग लग गई। जिस जगह यह हादसा हुआ, वहीं से बच्चों को लाइफ सपोर्ट के लिए ऑक्सीजन की सप्लाई की जाती है। धमाका इतना तेज था कि पूरे हॉस्पिटल में दहशत फैल गई।