कौंच: ग्राम क्योलारी में पुलिया निर्माण की मांग तेज, सचिव पर भ्रष्टाचार के आरोप, डीएम से ग्रामीणों ने की कार्रवाई की मांग
Konch, Jalaun | Apr 18, 2026 कोंच तहसील अंतर्गत ग्राम क्योलारी के ग्रामीणों ने बड़े हनुमान मंदिर के पास पुलिया निर्माण की मांग को लेकर शनिवार की दोपहर करीब 3 बजे जिलाधिकारी को शिकायत पत्र सौंपा, ग्रामीणों ने ग्राम पंचायत सचिव प्रशांत दुबे पर मनमानी और भ्रष्टाचार के आरोप लगाए। उनका कहना है कि पुलिया न होने से किसानों को खेतों तक जाने और मरघट तक पहुंचने में कठिनाई हो रही है।