घाघरा: कोटामाटी गांव में नशाखोरी के खिलाफ ग्रामीण हुए एकजुट, पुलिस को दी सूचना, नशाखोरी कर रहा एक युवक पकड़ा गया
Ghaghra, Gumla | Apr 26, 2026 घाघरा थाना क्षेत्र के कोटामाटी गांव में पुलिस ग्रामीण और नशाखोर युवक के साथ लगभग 3 घंटे हाई वोल्टेज ड्रामा चला। जिसके बाद पुलिस ने नशाखोर युवक को पकड़कर थाना ले आई हैग्रामीणों ने बताया कि रविवार को गांव में ही एक अर्ध निर्मित घर में कोटामाटी ग्राम निवासी कई युवक ब्राउन शुगर और नशीली दवाइयां सेवन कर रहे थे।जिसके बाद पुलिस को ग्रामीणों ने पुलिस को सूचना दिया।