जगदलपुर: नगरनार प्लांट का केमिकलयुक्त पानी खेतों में पहुंच रहा, नगरनार के किसान परेशान
एनएमडीसी के नगरनार प्लांट से निकलने वाला केमिकल मिला गंदा पानी फिर खेतों में तबाही मचा रहा है। कई गांवों के किसान इस खरीफ सीजन में धान की फसल लेने के लिए अपने खेतों को तैयार नहीं कर पा रहे हैं। वहीं दूसरी ओर पूरी गंदगी को जगदलपुर जाने वाली मुख्य सड़क से होकर बहाई जा रही है। इससे सड़क पर बाढ़ जैसे हालात बन गए हैं।