कटनी नगर: पुलिस अधीक्षक ने आर्डिनेंस फैक्ट्री में सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा, भारत-पाक युद्ध के चलते सुरक्षा बढ़ाई गई
पुलिस अधीक्षक अभिजीत रंजन आज शुक्रवार दोपहर 1 बजे माधव नगर स्थित आर्डिनेंस फैक्ट्री में सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लेने पहुँचे थे। भारत-पाक युद्ध के मद्देनजर यहां अतिरिक्त सुरक्षा व्यवस्था की गई है। एसपी के निरीक्षण के दौरान एएसपी संतोष डेहरिया, सीएसपी ख्याति मिश्रा शसहित अन्य स्टाफ की उपस्थिति रही।