कटनी नगर: कैलवारा खुर्द में हाउसिंग बोर्ड ने शासकीय नाले को बंद किया, बारिश में जलभराव की शिकायत
कटनी नगर के कैलवारा खुर्द में हाउसिंग बोर्ड द्वारा एक शासकीय नाले को बंद कर दिया गया है। जिसके कारण जल भराव की स्थिति यहां निर्मित होती है। इस वर्ष भी बारिश के दिनों में ऐसी स्थिति ना आए जिसके लिए ग्राहक सेवा पंचायत संगठन ने आन गुरुवार दोपहर 3 बजे शिकायत की है। और नाले का बहाव दोबारा पहले की तरह निरंतर करने कहा गया।