गया टाउन सीडी ब्लॉक: गया सिटी एसपी ने सिविल लाइन थाना,कोतवाली थाना सहित कई थानों का किया औचक निरीक्षण,दिया कई निर्देश
गया सिटी एसपी कोटा किरण कुमार के द्वारा शहर के कई थानों का औचक निरीक्षण किया गया।शहर के सिविल लाइन थाना,कोतवाली थाना,महिला थाना,SCST थाना का औचक निरीक्षण किया गया।निरीक्षण के दौरान थाना अभिलेखों,लंबित कांडों,विधि व्यवस्था संधारण,फरार अभियुक्तों की गिरफ्तारी तथा अन्य प्रशासनिक कार्यों की समीक्षा की गई एवं संबंधित पुलिस पदाधिकारियों को कई निर्देश दिया है।