छतरपुर: कुरकुरे खाते समय गले में फंसा ₹5 का सिक्का, डॉक्टर ने बचाई मासूम की जान
छतरपुर जिला अस्पताल के वरिष्ठ चिकित्सक डॉ. मनोज चौधरी ने सूझबूझ का परिचय देते हुए 4 वर्षीय बच्चे के गले में फँसा सिक्का बिना ऑपरेशन सफलतापूर्वक बाहर निकाल लिया। बताया जा रहा है कि डॉक्टर अब तक ऐसे 500 से अधिक मामलों में बच्चों की जान बचा चुके हैं।वही इस मामले की जानकारी आज 18 अप्रैल दोपहर करीब 2:00 बजे डॉक्टर मनोज चौधरी ने जिला अस्पताल में दी है।