कायमगंज: गांव नरैनामऊ के प्राथमिक विद्यालय के बच्चों से स्कूली ड्रेस में हैंडपंप से भरवाया जा रहा पानी, वीडियो हुआ वायरल
विकासखंड कायमगंज के गांव नरैनामऊ प्राथमिक विद्यालय के बच्चों से स्कूली ड्रेस में पानी भरवारा जा रहा है। स्कूल टीचर बच्चों को शिक्षा की जगह हैंडपंप से पानी भरवा रहे हैं। बच्चों का हैंडपंप से पानी भरने का किसी ने वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया है। यह वीडियो क्षेत्र में चर्चा का विषय बना हुआ है। लोग इस वीडियो को देखकर तरह-तरह की चर्चा कर रहे हैं।