पटना ग्रामीण: आलमगंज थाना क्षेत्र के मीना बाजार में गोली लगने से एक व्यक्ति की हुई मौत
पटना सिटी एसडीपीओ अतुलेश झा ने रविवार दोपहर करीब 1:00 बजे मीडिया को जानकारी देते हुए बताया कि आलमगंज थाना क्षेत्र के मीना बाजार क्षेत्र में एक व्यक्ति को गोली लगने की सूचना मिली थी जिसे इलाज के लिए NMCH में भर्ती कराया गया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। फिलहाल घर के लोगों से पूछताछ की जा रही है।