पटना ग्रामीण: बिहार के युवाओं के मुद्दे को लेकर पटना से 20,000 किलोमीटर की निकाली गई बाइक यात्रा
पटना में रविवार को बाइक यात्रा निकाली गई। रविवार दोपहर करीब 1:00 बजे बाइक यात्रा को प्रशांत किशोर ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। बिहार में युवाओं के मुद्दे और उनकी समस्याओं को लेकर यह बाइक यात्रा निकाली गई है। बता दें कि प्रशांत किशोर BPSC अभ्यर्थियों के साथ री एग्जाम की मांग को लेकर खड़े नजर आ रहे हैं।