पटना ग्रामीण: राबड़ी आवास के बाहर सीएम नीतीश के बयान को लेकर रोहिणी आचार्या ने जताया विरोध, कहा- महिलाओं का अपमान है यह बयान
बेगूसराय में प्रगति यात्रा के दौरान CM नीतीश कुमार ने कुछ ऐसा बोला जिसके बाद वे विवादों में घिर गए हैं. उन्होंने पूछा कि पहले लड़कियां कपड़ा पहनती थी जी? सीएम के बयान पर राबड़ी आवास के बाहर लालू की बेटी रोहिणी आचार्या ने प्रतिक्रिया दी है। रविवार की दोपहर 1:30 बजे मीडिया से बातचीत करते हुए उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने महिलाओं का अपमान किया है।