ब्यौहारी: ब्यौहारी के न्यू बरौंधा में घरों के अंदर बिना अनुमति पटाखे बनाए जा रहे थे, पुलिस ने छापा मारा, तीन पर मामला दर्ज
ब्यौहारी के न्यू बरौंधा में तीन घरों में अवैध रूप से पटाखा बनाया जा रहा था,जिसकी जानकारी लगाते ही पुलिस ने छापा मार कार्यवाही कर पटाखा बनाने में उपयोग की जाने वाली सामग्री जप्त की है। जिसकी कीमत ढाई लाख रुपए से अधिक बताई गई है। इस मामले में तीन आरोपियों पर मामला दर्ज किया गया है। यह जानकारी पुलिस ने सोमवार की शाम 6 बजे दी है।