महोबा: मकरबई गांव में युवक ने जहरीला पदार्थ खाया, हालत गंभीर होने पर हायर सेंटर किया गया रेफर
Mahoba, Mahoba | May 13, 2026 25 वर्षीय पुष्पेंद्र ने अज्ञात कारणों के चलते जहरीले पदार्थ का सेवन कर लिया। हालत बिगड़ने पर परिजन उसे जिला अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां इमरजेंसी वार्ड में प्राथमिक उपचार किया गया। युवक की गंभीर स्थिति को देखते हुए डॉक्टरों ने उसे बेहतर इलाज के लिए हायर सेंटर रेफर कर दिया। घटना के कारणों का अभी खुलासा नहीं हो सका है।