बनमनखी: बनमनखी अनुमंडलीय अस्पताल में आशा कार्यकर्ताओं पर कार्रवाई की तैयारी, निजी अस्पताल भेजने के आरोप पर सख्ती
बनमनखी अनुमंडलीय अस्पताल में गर्भवती महिलाओं का प्रसव सरकारी अस्पताल में नहीं कराकर निजी अस्पतालों की ओर भेजने वाली आशा कार्यकर्ताओं के खिलाफ प्रशासन ने सख्त रुख अपनाया है। ऐसी आशा कार्यकर्ताओं की पहचान कर कार्रवाई की तैयारी शुरू कर दी गई है। गुरुवार को कृष्ण कुमार ऋषि की अध्यक्षता में रोगी कल्याण समिति की बैठक आयोजित की गई।