बलरामपुर: कोतवाली देहात पुलिस ने भीखपुर के पास से वांछित वारंटी को किया गिरफ्तार
13 अप्रैल रविवार 7 बजे कोतवाली देहात पुलिस टीम द्वारा थाना स्थानीय पर पंजीकृत आत्महत्या के लिए उकसाने से सम्बन्धित मामले में प्रकाश में आये अभियुक्त भीखपुर निवासी को भीखपुर के पास से गिरफ्तार कर आवश्यक कार्यवाही करते हुये न्यायालय रवाना किया गया। पुलिस ने बताया अभियुक्त का अन्य आपराधिक इतिहास भी है।