दरभंगा: बढ़ते शीतलहर से बचाव के लिए जिले में 1016 कंबल का वितरण, 81 से अधिक स्थानों पर अलाव की व्यवस्था
शीतलहर से बचाव के लिए दरभंगा जिलाधिकारी राजीव रौशन के आदेश के आलोक में जिला आपदा प्रबंधन के माध्यम से प्रखंडों के चयन स्थान पर अलाव की व्यवस्था की गई है। इसके तहत 81 से अधिक स्थलों पर संबंधित अंचल अधिकारी के माध्यम से अलाव की व्यवस्था की जा रही है। वही शनिवार की शाम 7 बजे अलाव जलाते हुए देखा गया। वही 1016 गरीब लोगों के बीच कंबलों का वितरण किया गया।