महोबा: महोबा के ग्राम सिजहरी में शराबी बेटे ने पिता को ईंट मारकर उतारा मौत के घाट, आरोपी किया गया गिरफ्तार
Mahoba, Mahoba | Jun 8, 2026 महोबा के थाना श्रीनगर क्षेत्र के ग्राम सिजहरी में शराब के नशे में बेटे ने मामूली विवाद पर पिता की हत्या कर दी। आरोपी महेश पुत्र हरीहर ने गाली देने मना करने पर पिता हरीहर उम्र 58 वर्ष के सिर पर ईंट से वार कर दिया। गंभीर हालत में जिला अस्पताल ले जाते समय हरीहर की मौत हो गई। दूसरे बेटे कि तहरीर के आधार पर पुलिस आरोपी गिरफ्तार कर आगे कि कार्यवाही शुरू कर दी है।