आगर: जिला अस्पताल के वार्डों में फैली गंदगी, मरीज और अटेंडर परेशान, बदबू से बैठना हुआ दुश्वार
जिला अस्पताल आगर के विभिन्न वार्डों में फैली गंदगी से मरीजों और उनके परिजनों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। अस्पताल में भर्ती मरीजों के अटेंडरों ने शुक्रवार दोपहर 3 बजे बताया कि वार्डों में नियमित सफाई नहीं होने से जगह-जगह कचरा जमा हो रहा है, जिससे बदबू और संक्रमण का खतरा बना हुआ है। अटेंडरों का कहना है कि शौचालयों की स्थिति भी बेहद खराब है, जहां