अरनोद: संभागीय आयुक्त प्रज्ञा केवलरामानी ने ग्रामीण एवं शहरी सेवा शिविरों का निरीक्षण किया, 15 आवासीय पट्टे किए जारी
अरनोद में प्रदेश सरकार के जनकल्याणकारी अभियान के तहत आयोजित ग्रामीण एवं शहरी सेवा शिविरों का गुरुवार को संभागीय आयुक्त प्रज्ञा केवलरामानी (आईएएस) ने निरीक्षण किया। उन्होंने ग्राम विरावली में आयोजित ग्रामीण सेवा शिविर तथा अरनोद में आयोजित शहरी सेवा शिविर का अवलोकन कर आमजन को दी जा रही सेवाओं और विभिन्न योजनाओं के क्रियान्वयन की समीक्षा की। निरीक्षण के दौरान