🔳मदिरा के अवैध व्यवसाय करने वालों पर आबकारी विभाग की कर्रवाई
🔳29 हजार रूपये से अधिक की अवैध शराब जब्त, आबकारी अधिनियम के कुल 6 प्रकरण पंजीबद्ध
🔳कटनी - जिले में मदिरा के अवैध निर्माण, संग्रहण, परिवहन एवं विक्रय के विरूद्ध विशेष अभियान चलाकर सख्त कार्यवाही करने के कलेक्टर श्री आशीष तिवारी द्वारा दिये गये निर्देश के पालन में स्वतंत्रता दिवस के दिन मदिरा के अवैध विक्रय व सार्वजनिक स्थान पर मदिरा सेवन करने वालो के विरुद्ध विशेष अभियान चलाया गया। इस दौरान आबकारी नियंत्रण कक्ष प्रभारी सहायक जिला आबकारी अधिकारी श्री मंशाराम उइके के मार्गदर्शन में आबकारी वृत्त कटनी क्रमांक 01, कटनी क्रमांक 02 एवं 03 के अंतर्गत दबिश दी गई।
दबिश के दौरान आबकारी विभाग की टीम द्वारा 140 नग देशी मदिरा प्लेन धारिता 180 एमएल प्रत्येक नग, 145 नग देशी मदिरा मसाला धारिता 180 एमएल प्रत्येक नग, 12 नग विदेशी मदिरा गोवा व्हिस्की धारिता 180 एमएल प्रत्येक नग, 4 बोतल विदेशी मदिरा 8 PM व्हिस्की धारिता 750 एमएल प्रत्येक, 1 बोतल विदेशी मदिरा बैगपाइपर व्हिस्की धारिता 750 एमएल, 1 बोतल किंगफिशर बियर धारिता 650 एमएल को मौके पर जब्त किया गया। इस कार्यवाही में मध्यप्रदेश आबकारी अधिनियम 1915 की धाराओं के तहत कुल 6 प्रकरण पंजीबद्ध किये गये।
कार्यवाही में सहायक जिला आबकारी अधिकारी सूर्याभन कोरी, आबकारी वृत्त कटनी क्रमांक 01 एवं 03 प्रभारी प्रवीण रतन बरकड़े, आबकारी वृत्त कटनी क्रमांक 02 प्रभारी आबकारी उपनिरीक्षक अतुल कुटार, उपनिरीक्षक आंचल प्रजापति एवं अन्य आबकारी स्टाफ सम्मिलित रहे।
#JansamparkMP
#CMMadhyaPradesh
#DrMohanYadav51
#drmohanoffice51
#udaypratapmp
#jbpcommissioner
#katni
#कटनी
Katni, Madhya Pradesh | Aug 17, 2026