चित्तौड़गढ़: प्री मानसून में धनेत-गणेशपुरा रेलवे अंडर ब्रिज में 2-2 फीट पानी भरा, 24 घंटे से आवाजाही बंद, लोग परेशान
प्री मानसून में ही हम लोगों की समस्याएं उभर कर सामने आने लगी. बुधवार रात हुई बारिश क़े दौरान धनेत-गणेशपुरा मार्ग स्थित रेलवे अंडर ब्रिज में पानी का भराव हो गया. करीब दो-दो फीट पानी भरने से दोनों ओर से आवाजाही बंद हो गई. नतीजतन लोगों को घर से खेत और चित्तौड़गढ़ आने जाने के लिए ही लंबा फासला तय करना पड़ रहा है. गणेशपुर के गणेश तेली सहित प्रभावित लोगों ने...