प्रतापगढ़: गलियाकोट से लौट रहे एक ही परिवार की क्रूजर को ट्रेलर ने टक्कर मारी, दो की मौत; सायरा की दो दिन पहले हुई थी सगाई
प्रतापगढ़। चित्तौड़गढ़-बांसवाड़ा नेशनल हाईवे (एनएच-56) पर पीपलखूंट थाना क्षेत्र के लांबा डाबरा गांव के पास देर रात हुए भीषण सड़क हादसे में एक ही परिवार के दो लोगों की मौत हो गई, जबकि पांच अन्य घायल हो गए। हादसा रात करीब 11 बजे उस समय हुआ, जब गलियाकोट से जियारत कर प्रतापगढ़ लौट रही क्रूजर सड़क किनारे खड़े पत्थरों से भरे ट्रेलर में पीछे से जा घुसी। टक्कर इतनी